चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने के 8 फायदे

चेहरे पर ऑलिव ऑयल बहुत फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

12 Feb, 2025

priya mishra

स्किन को मॉइश्चराइज करे

ऑलिव ऑयल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है, जिससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है।

Source: Thehealthsite

त्वचा को एक्सफोलिएट करे

ऑलिव ऑयल त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

दाग-धब्बों को कम करे

चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

इन्फेक्शन से बचाव करे

ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के इन्फेक्शन व एलर्जी से छुटकारा दिलाने मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम करे

चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से उम्र बढ़ने के निशान जैसे, झुर्रियां और फाइन लाइंस आदि कम होते हैं और त्वचा जवां नजर आती है।

Source: Thehealthsite

त्वचा को ग्लोइंग बनाए

नियमित रूप से चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

टैनिंग से छुटकारा दिलाए

चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से टैनिंग और सनबर्न की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, त्वचा को ठंडक भी मिलती है।

Source: Thehealthsite

त्वचा की सूजन कम करे

ऑलिव ऑयल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और इर्रिटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: दूध में जैतून तेल मिलाकर पीने के फायदे

अगली वेब स्टोरी