बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के 5 फायदे

Benefits of Using Multani Mitti on Hair: मुल्तानी मिट्टी स्किन के साथ ही, बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आप नहाने से पहले बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।

22 Apr, 2025

Anju Rawat

चिपचिपे बालों से छुटकारा दिलाए

अगर आपके बाल बार-बार चिपचिपे नजर आते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना फायेदमंद हो सकता है। यह स्कैल्प से एक्स्ट्रा सीबम को रोकता है। इससे ऑयली बालों से छुटकारा मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

हेयर फॉल होगा कंट्रोल

अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाना लाभकारी हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। इससे बालों को झड़ना कम होता है।

Source: Thehealthsite

स्कैल्प को साफ करे

मुल्तानी मिट्टी को बालों पर लगाने से स्कैल्प अच्छी तरह से साफ होता है। इससे रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं। मुल्तानी मिट्टी लगाने से खुजली और जलन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

Source: Thehealthsite

डैंड्रफ से राहत मिलेगी

मुल्तानी मिट्टी डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाती है। डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

बेजान बालों से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी रूखे और बेजान बालों से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों पर लगाएंगे, तो इससे बाल मुलायम, कोमल और चमकदार बनेंगे।

Source: Thehealthsite

बालों पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

आप बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 4-5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालें इसमें गुलाब जल और कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। आधे घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण

प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

अगली वेब स्टोरी