Bay Leaf For Skin: स्किन के लिए तेज पत्ते के 6 फायदे

तेज पत्ते जहां आपके खाने का ज़ायका बढ़ाता है वहीं, यह आपकी खूबसूरती भी बढ़ा सकता है। आइए जानें कि स्किन के लिए तेज पत्ता क्यों और कैसे है फायदेमंद।

19 Jun, 2024

Sadhna Tiwari

पिम्पल्स करे कम

स्किन पर पिम्पल्स की समस्या से लगभग हर कोई कभी ना कभी परेशान रहता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज पत्ते का लेप लगाने से आपकी पिम्पल्स की समस्या कम हो सकती है।

Source: Thehealthsite

बैक्टेरिया करे साफ

तेज पत्ते में एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं जो पिम्पल्स बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करते हैं।

Source: Thehealthsite

स्किन डिटॉक्स

तेज पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को साफ रखने और डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे स्किन क्लियर और हेल्दी दिखायी देती है।

Source: Thehealthsite

इन प्रॉब्लम्स से मिलेगा आराम

स्किन पर होने वाली खुजली, जलन और रेडनेस को कम करने के लिए तेज पत्ता लगाने से आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

ऐसे लगाएं स्किन पर तेज पत्ता

2 तेज पत्ते लें और उसे पानी के साथ पीसकर उसका पाउडर बना लें। आप इसमें दही भी मिला सकते हैं। चेहरे पर तेज पत्ते का यह मास्क 15 मिनट के लिए लगाकर रखें।

Source: Thehealthsite

स्किन टोनर

एक गिलास पानी में 4-5 तेज पत्ते उबालें। फिर पानी को ठंडा होने रख दें। अब इसे छानकर किसी बोतल में भर दें। अपनी स्किन पर इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें।

Source: Thehealthsite

इसेंशियल ऑयल

तेज पत्तों के साथ-साथ इसका तेल (Bay Leaf Essential Oil) भी आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप नारियल तेल में थोड़ा-सा तेज पत्ते का तेल मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: Bay Leaf Water: सुबह सबसे पहले पीएं तेज पत्ते का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

अगली वेब स्टोरी