बालों पर एलोवेरा लगाने के फायदे

एलोवेरा सेहत और त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। एलोवेरा लगाने से बाल चमकदार और मुलायम बनते हैं। यह हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है।

20 Feb, 2025

Anju Rawat

डैंड्रफ करे दूर

एलोवेरा में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। अगर आप रूसी की समस्या से परेशान हैं, तो बालों पर एलोवेरा लगाना फायदेमंद हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ड्राई स्कैल्प को मॉइश्चराइज करे

एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों और स्कैल्प को नमी प्रदान करते हैं। इससे रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है।

Source: Thehealthsite

बालों को टूटने से बचाए

एलोवेरा जेल बालों को स्मूद बनाता है। इससे बालों में कंघी फसती नहीं है और बालों का टूटना 90 फीसदी तक कम होता है।

Source: Thehealthsite

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

एलोवेरा लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

बालों को शाइनी बनाए

एलोवेरा को रोज लगाने से बाल स्वस्थ और चमकदार होते हैं। यह ड्राई बालों से छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा बालों की शाइन भी बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

बालों को बनाए मजबूत

एलोवेरा में विटामिन-सी और विटामिन-ई होते हैं, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। एलोवेरा हेयर फॉल की समस्या से भी राहत दिलाता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: काले और घने बालों के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे

अगली वेब स्टोरी