आंखों के नीचे कालेपन को तो सब ने देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है डार्क सर्कल होते क्यों हैं? चलिए जानते है।
20 Jan, 2025
जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आंखों के नीचे की त्वचा में खून का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता, जिससे डार्क सर्कल होते हैं।
Source: Thehealthsiteकुछ लोग प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, यह जेनेटिक के कारणों से भी हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteमानसिक या शारीरिक तनाव भी डार्क सर्कल्स का कारण बन सकता है, तनाव से शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जो त्वचा पर असर डालता है।
Source: Thehealthsiteकंप्यूटर या मोबाइल पर लंबे समय तक स्क्रीन देखना आंखों पर दबाव डालता है और इससे डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteविटामिन B12, C, E और K की कमी से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं क्योंकि ये विटामिन त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
Source: Thehealthsiteकिसी प्रकार की एलर्जी से आंखों में खुजली और सूजन हो सकती है, जो डार्क सर्कल्स का कारण बनती है।
Source: Thehealthsiteसूरज की पराबैंगनी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और आंखों के आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पिगमेंटेशन पैदा कर सकती हैं, जिससे डार्क सर्कल होते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!