किन लोगों को आंवला नहीं खाना चाहिए?

आयुर्वेद में आंवले का बहुत ज्यादा महत्व है यह कई बीमारियों में फायदेमंद होता है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 

03 Jan, 2023

Atul Modi

पोषक तत्व

आंवला जरूरी विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है जो त्वचा, बालों और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत उपयोगी है। 

Source: Thehealthsite

लो-ब्लड प्रेशर

आंवले का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिनका ब्लड प्रेशर लेवल कम रहता है। इसे सिर्फ उच्च रक्तचाप वाले खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

लो-ब्लड शुगर

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है उन्हें भी आंवले का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल कम करता है।

Source: Thehealthsite

हृदय रोग

हृदय रोगियों को भी आंवले का सेवन बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए। कई बार इसके नेगेटिव रिएक्शन देखे गए हैं।

Source: Thehealthsite

एसिडिटी

आंवले का अधिक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि यह विटामिन सी और एस्कोरबिक एसिड का अच्छा स्रोत है। 

Source: Thehealthsite

कब्ज

कब्ज के मरीजों को भी आंवले का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके मल को कठोर बना सकता है। 

Source: Thehealthsite

डिहाइड्रेशन

आंवले में मूत्रवर्धक प्रॉपर्टी पाई जाती है जो पेशाब की मात्रा को बढ़ा देता है। ऐसे में यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।

Source: Thehealthsite

त्वचा संबंधी समस्या

आंवले में मूत्रवर्धक प्रॉपर्टी होने के कारण यह विषाक्त पदार्थों को तो बाहर करता है, लेकिन जब पानी की भरपाई नहीं हो पाता तो यह त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण भी बन जाता है।

Source: Thehealthsite

हेयरफॉल

आंवले का ज्यादा सेवन करने से स्कैल्प पर ड्राइनेस की समस्या हो सकती है जो बालों का झड़ना, खुजली और डैंड्रफ का कारण बन सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: रोज सुबह खाली पेट 1 आंवला खाने से क्या होता है?

अगली वेब स्टोरी