अर्जुन की छाल कब और कैसे पीनी चाहिए?

अर्जुन की छाल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी तो होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है इसको पीने का सही तरीका और समय।

06 Feb, 2025

Vishal Giri

सुबह खाली पेट

अर्जुन की छाल का पानी सुबह खाली पेट पीना बहुत फायदेमंद होता है, खासकर जब यह हृदय संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए लिया जाता है।

Source: Thehealthsite

रात को सोने से पहले

यदि आप इसे आरामदायक नींद और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए ले रहे हैं, तो रात में सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

चाय के साथ सेवन

अर्जुन की छाल की छिलके को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल सकते हैं, लगभग 1-2 ग्राम छाल को 1 कप पानी में डालकर उबालें, जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पाउडर के रूप में सेवन

अर्जुन की छाल का पाउडर भी बाजार में उपलब्ध होता है, आप इसे 1-2 ग्राम पाउडर को गर्म पानी या शहद के साथ ले सकते हैं।

Source: Thehealthsite

अधिकतम मात्रा

इसे दिन में 1-2 ग्राम से अधिक नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में सेवन से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं जैसे पाचन समस्या।

Source: Thehealthsite

जलन और गैस की समस्या

यदि आपको पेट में जलन या गैस की समस्या होती है, तो अर्जुन की छाल का सेवन कम मात्रा में या शहद के साथ करें।

Source: Thehealthsite

गर्भवती महिलाओं के लिए

गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के 8 फायदे

अगली वेब स्टोरी