Clove water benefits: खाली पेट लौंग का पानी पीने के 6 हेल्दी कारण

Laung ke pani ke fayde: घर की मसालेदानी में पड़ी लौंग का पानी पीने से आपकी हेल्थ को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं पढ़े यहां

19 Sep, 2024

Sadhna Tiwari

क्यों पीना चाहिए लौंग का पानी?

Clove Water Benefits: लौंग की खूश्बू और तीखा स्वाद आपकी चाय का स्वाद तो बढ़ाता ही है। लेकिन, अगर आप खाली पेट लौंग का पानी पीते हैं तो यह भी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

Source: Thehealthsite

लौंग में होते हैं ये न्यूट्रिएंट्स

लौंग में विटामिन सी (Vitamin C), पोटैशियम (Potassium), विटामिन ई और डाइटरी फाइबर के अलावा विटामिन के भी पाया जाता है।

Source: Thehealthsite

इम्यून पॉवर बढ़ती है

लौंग का पानी पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इससे, मौसमी बीमारियों जैसे वायरल इंफेक्शन और बैक्टेरिया आदि से आपका बचाव होता है।

Source: Thehealthsite

इंफ्लेमेशन कम करे

नियमित लौंग का पानी पीने से शरीर में सूजन कम होती है। जैसा कि लौंग में सूजन कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं इसीलिए, इसका सेवन गठिया जैसी बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ब्लड शुगर होता है नियंत्रित

डायबिटीज के पेशेंट्स को भी लौंग का पानी पीने की सलाह दी जाती है। लौंग में मौजूद तत्व इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाते हैं। इससे, रक्त में ग्लूकोज का स्तर भी कम होता है।

Source: Thehealthsite

स्किन बनती है हेल्दी

लौंग का पानी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो स्किन को अंदर और बाहर से स्वस्थ बनाते हैं।

Source: Thehealthsite

ऐसे बनाएं लौंग का पानी

रात में एक गिलास पानी में 4-5 लौंग भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह आप इस पानी को पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी