क्या आप अपनी जरूरी बातों को अक्सर भूल जाया करते हैं? क्या आप कुछ ही मिनटों पहले हुई बात को भी याद नहीं रख पाते हैं? हां, तो ये टिप्स आपके बड़े काम आएंगे।
17 Nov, 2022
अगर आपके साथ कभी-कभार ऐसा होता है तो ये बिल्कुल जायज है और ये किसी के भी साथ हो सकता है। लेकिन बार-बार चीजों को भूल जाना आपके लिए परेशानी बढ़ाने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteआयुर्वेद यूं तो ढेर सारे स्वास्थ्य खजाने का भंडार है लेकिन इसके पास आपके दिमाग को तेज बनाने के कुछ अचूक उपाय भी हैं। कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे आपकी इस परेशानी को कम भी कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआयुर्वेदिक नुस्खे न सिर्फ आपकी याददाश्त संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते हैं बल्कि ध्यान भटकने और दिमाही क्षति को भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं कौन से नुस्खे आ सकते हैं आपके काम।
Source: Thehealthsiteदिमाग को तेज बनाने के लिए आप घी, अखरोट, दाल, बीन्स, पनीर, खजूर और ताजे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपके दिमाग के काम करने की शक्ति को बढ़ाते हैं।
Source: Thehealthsiteगोटु कोला, अश्वगंधा और बाकोपा जैसी कुछ जड़ी-बूटियां आपकी याददाश्त को बूस्ट करने का काम करती हैं और आपकी स्मरण शक्ति को भी बढ़ाती हैं।
Source: Thehealthsiteकिसी भी व्यक्ति के दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, इसलिए आपको ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की जरूरत है ताकि आपके दिमाग तक सही ऑक्सीजन पहुंचती रहे।
Source: Thehealthsiteआपको लाल फलों के साथ सब्जियों का सेवन करने की जरूरत है, जैसे तरबूज और टमाटर। ये एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध होते हैं, जो आपकी दीमागी शक्ति को बढ़ाते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आप सुबह उठने के बाद थका-थका महसूस करते हैं तो आपको हर्बल टी का सेवन करने की जरूरत है, जो न सिर्फ दिमाग को तेज बनाएगा बल्कि याददाश्त को भी मजबूत बनाएगा।
Source: Thehealthsiteअधूरी नींद आपके दिमाग के काम को बाधित करती है, इसलिए आप रात को अच्छी नींद जरूर लें। ये आपके नींद चक्र को बेहतर और आपको हेल्दी बनाने का काम करती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!