बदलते मौसम में बीमार होने से बचा सकते हैं ये 8 फूड्स

भारत में घर-घर में पायी जाने वाली तुलसी और हल्दी के अलावा अन्य कई ऐसी चीजें भी हैं जो बदलते मौसम में बीमारी और संक्रमण से आपको बचा सकती है।

12 Oct, 2022

Sadhna Tiwari

बीमारियों से बचाने वाली देसी चीजें

आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में बताया गया है जो वायरल बीमारियों और इंफेक्शन्स से सुरक्षित रखने में हमारी मदद करती हैं। ये हर्ब्स, फल और मसाले एंटी-वायरल तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

Source: Thehealthsite

आंवला

विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है और यह किफायती भी होता है। सर्दियों में मिलने वाले इस किफायती फल के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और लोग बीमार भी कम पड़ते हैं।

Source: Thehealthsite

लाल मिर्च

कुछ स्टडीज के अनुसार ताजी लाल मिर्च खाने से वायरल इंफेक्शन्स से बचा जा सकता है क्योंकि यह विटामिन सी के अलावा कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।

Source: Thehealthsite

दालचीनी

इस मसाले को वायरल इंफेक्शन्स सहित कई बीमारियों को खिलाफ कारकर पाया गया है।

Source: Thehealthsite

अदरक

दादी-नानी की भरोसेमंद अदरक में जिंजरोल्स और जिंजरोन जैसे कई कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो वायरस को शरीर की सेल्स में प्रवेश करने से रोकते हैं जिससे, लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में कम आते हैं।

Source: Thehealthsite

अश्वगंधा

तनाव कम करने के साथ-साथ अश्वगंधा वायरल बीमारियों से भी शरीर को सुरक्षित रखती है। यह हर्पीज और हेपेटाइटिस फैलाने वाले वायरस के खिलाफ भी कारगर है।

Source: Thehealthsite

मिंट

पुदीना या मिंट में पाए जाने वाले एक्टिव कम्पाउंड्स जैसे मेंथॉल और रोजमैरिनिक एसिड्स एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरू प्रभाव डालते है।

Source: Thehealthsite

नीम

नीम की पत्तियों की चाय पीने या मिश्री के साथ नीम का चूर्ण चबाने जैसे नुस्खे हमारे बुजुर्गों द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।

Source: Thehealthsite

सौंफ

कुछ रिसर्च और स्टडीज के अनुसार सौंफ खाने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है और शरीर में सूजन कम होती है जिससे वायरल इंफेक्शन्स का खतरा कम होता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये 8 चीजें

अगली वेब स्टोरी