पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करे ये 9 हर्बल टी

पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप कुछ हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स क्रैम्प को कम करने वाले हर्बल टी-

25 Sep, 2024

Kishori Mishra

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय में एनेथोल, एस्ट्रागोल गुण होते हैं, जो ऐंठनरोधी, सूजनरोधी और दर्दनिवारक प्रभाव वाले पदार्थ हैं। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन, क्रैम्प और दर्द से आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

अदरक की चाय

पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन की परेशानी को कम करने के लिए आप अदरक से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करके आपके पीरियड्स क्रैम्स को कम कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

अर्जुन के छाल की चाय

अर्जुन के छाल की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और सूजन को कम किया जा सकता है। यह शरीर में ब्लड फ्लो सही करके आपकी परेशानी को कम कर सकता है।

Source: Thehealthsite

पुदीने की चाय

पुदीने में मेंथॉल होता है, जिसमें मांसपेशियों को आराम देने वाले गुण होते हैं। यह गर्भाशय की मांसपेशियों में तनाव को कम करने में मदद करता है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन की परेशानी को कम कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

लेमन बाम टी

पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द की समस्याओं को कम करने के लिए आप लेमन बाम टी का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

रेड रास्पबेरी लीफ टी

​​रास्पबेरी पौधों की पत्तियों से बनी रास्पबेरी पत्ती की चाय का सेवन करने से मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन को कम किया जा सकता है। यह गर्भाशय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी का करें सेवन

ग्रीन टी का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है। विशेष रूप से एपिगैलोकैटेचिन में सूजन को कम करने का गुण होता है।

Source: Thehealthsite

दालचीनी की चाय

दालचीनी की चाय में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने का गुण होता है। यह मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम कर सकता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशट अच्छे से हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: Period Pain Relieving Tips: पीरियड्स में दर्द से आराम के लिए डाइट टिप्स

अगली वेब स्टोरी