शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ ड्रिंक्स का खाली पेट सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में -
29 Sep, 2023
रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
Source: Thehealthsiteएक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक और नींबू का रस मिलाएं। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। अदरक और नींबू में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteलहसुन की दो कलियों को कुचलकर, एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। लहसुन खून पतला करने और कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है।
Source: Thehealthsiteकोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आंवले का जूस फायदेमंद हो सकता है। रोज सुबह एक कप आंवले का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।
Source: Thehealthsiteअश्वगंधा कोलेस्ट्रॉल कम करने और दिल को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। अश्वगंधा चाय बनाने के लिए एक कप उबलते पानी में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालकर 5-10 मिनट तक उबालें। रोजाना खाली पेट इस चाय का सेवन करें।
Source: Thehealthsiteहल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। रोज सुबह एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पीने से काफी लाभ होगा।
Source: Thehealthsiteत्रिफला औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। त्रिफला चाय बनाने के लिए एक कप पानी उबालें। इसमें एक चम्मच त्रिफला पाउडर डालकर 5-10 मिनट तक उबालें रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
Source: Thehealthsiteकोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!