जिद्दी मस्से हटाने के 8 आयुर्वेदिक इलाज

चेहरे पर जिद्दी मस्से आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकते हैं। इसे हटाने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

05 Mar, 2024

Kishori Mishra

बेकिंग सोडा

मस्सा हटाने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच पानी लें, इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिक्स करके इसे मस्से वाले स्थान पर लगाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

Source: Thehealthsite

चूना से हटाएं मस्सा

जिद्दी मस्से को हटाने के लिए चूना का प्रयोग करें। इसके लिए चूना पाउडर में थोड़ा सा पानी मिक्स करके इसे कुछ मिनटों के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

Source: Thehealthsite

लहसुन का पेस्ट

लहसुन के पेस्ट के इस्तेमाल से मस्से की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए 1 से 2 लहसुन को अच्छे से पीस लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और करीब 10 मिनट के बाद इसे साफ कर लें।

Source: Thehealthsite

सेब का रस

सेब के रस का प्रयोग करने से भी स्किन से मस्से को हटाने में मदद मिल सकती है। इसमें सैलिसिलिक एसिड होता है, जो मस्सा हटाने में कारगर है।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस

मस्सा हटाने के लिए प्याज के रस को अपने मस्से पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे मस्सा हटाने में मदद मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

आलू का रस

आलू के रस का प्रयोग करने से स्किन से मस्से की परेशानी को कम किया जा सकता है। आलू को दो हिस्सों में बांटकर इसे मस्से वाले हिस्से पर कुछ मिनटों तक रगड़ें। इससे मस्सा हटाने में मदद मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

संतरे का छिलका

स्किन से मस्सा हटाने के लिए संतरे के छिलकों का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए संतरे के छिलकों को पीसकर इसे मस्से पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में मस्सा हट जाएगा।

Source: Thehealthsite

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल के प्रयोग से चेहरे से मस्से को हटाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए कैस्टर ऑयल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिक्स करके इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी