डेंगू में ये 5 'देसी जूस' कम करेंगे आपका बुखार

डेंगू के बढ़ते मामले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं और डर इस बात का है कि इसके लक्षण भी कई दूसरी बीमारियों से मिलते हैं, जो लोगों को और परेशान करता है।

03 Nov, 2022

Jitendra Gupta

दिन में काटता है मच्छर

डेंगू बुखार, मादा एडिस मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर डेंगू वायरस को फैलाता है और आपको दिन के वक्त काटता है और घर के किसी भी हिस्से में आपको शिकार बना सकता है।

Source: Thehealthsite

कितने दिन में दिखते हैं लक्षण

एडिस मच्छर यानि के संक्रमित मच्छर के काटने के 6 से 10 दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं।

Source: Thehealthsite

डेंगू के लक्षण

डेंगू के लक्षणों में शामिल हैं, भूख न लगना, उल्टी, दस्त, मसूड़ों व नाक से खून, जोड़ों में दर्द, थकान, मतली, ब्लड प्रेशर में कमी, स्किन पर रैशेज और आंखों में दर्द।

Source: Thehealthsite

डेंगू का देसी इलाज

डेंगू होने पर आपको सही इलाज और देखभाल की जरूरत है। आप डेंगू के लक्षणों को कम करने के लिए ये देसी उपाय शुरू कर सकते हैं। जानिए डेंगू का देसी इलाज।

Source: Thehealthsite

कीवी जूस

कीवी ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। विटामिन सी से भरा कीवी, ब्लड प्लेटलेट को बढ़ाने का काम करता है और आप दो बार कीवी जूस पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

हल्दी दूध

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट रखने का काम करता है। आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं और इसमें शहद भी डाल सकते हैं।

Source: Thehealthsite

गिलोय जूस

गिलोय जूस मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी दोनों को ही बूस्ट करने का काम करता है। जब आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो आपको डेंगू के बुखार से लड़ने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

पपीता जूस

पपीता जूस, प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है और पपीते की पत्तियों का जूस इम्यूनिटी को बूस्ट करने से लेकर डेंगू बुखार को उतारने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

क्रेब सूप

क्रेब सूप में ढेर सारे तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से इस सूप का सेवन आपका प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी