
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 21, 2019 12:09 PM IST
सफेद दाग का कारण बन सकता हैं दूध के साथ इन 2 चीजों का सेवन, जानें क्या हैं ये
चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से में सफेद दाग होना कई तरह की परेशानियां खड़ी कर देता है। यह एक बीमारी है जो समय पर इलाज करने से ठीक हो सकती है। हालांकि, आज भी लोग इसे छूत की बीमारी समझते हैं, जबकि ऐसा सोचना गलत है। लोग ये भी सोचते हैं कि जिस किसी को भी यह रोग हो जाए, तो उसकी शादी होने में भी काफी मुश्किलें आती हैं, जबकि यह बात भी गलत है। यदि आप चाहते हैं कि त्वचा से संबंधित यह रोग हमेशा के लिए दूर हो जाए, तो बस यह एक उपाय ट्राई करके देखें। इसके लिए आपको चाहिए लाल मिट्टी। आज भी गांवों में रहने वाले लोग लाल मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह कई त्वचा से संबंधित समस्याओं से बचाए रखती है।
त्वचा पर होने वाला सफेद दाग, उपचार के साथ जागरूकता भी जरूरी
क्या है सफेद दाग
सफेद दाग एक तरह का त्वचा रोग है जो किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण होता है। कई बार ये अनुवांशिक भी होता है। दुनिया के लगभग दो प्रतिशत लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं और भारत में लगभग चार-पांच प्रतिशत तक लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। घरेलू उपायों से भी इसका इलाज संभव है, जिन्हें धैर्य के साथ अपनाने की जरूरत है।
आसान है उपाय
सफेद दाग पर लाल मिट्टी का इस्तेमाल आसान और रामबाण इलाज है। इसका असर 15-20 दिनों में ही दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- अधिक हल्दी-दूध पीना बढ़ा सकती है पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या, जानें इसके अन्य नुकसान
लाल मिट्टी
लाल मिट्टी को सफेद दाग का रामबाण इलाज माना जाता है, जबकि शहर में रहने वाले कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है। ग्रामीण जगहों पर तो लोग इस बीमारी के इलाज के लिए लाल मिट्टी का ही इस्तेमाल करते हैं।
लाल मिट्टी से दूर होती है सफेद दाग की समस्या। © Shutterstock
आपको चाहिए
1 चम्मच अदरक का रस
2 चम्मच लाल मिट्टी
इस तरह से लगाएं
इन दागों पर लाल मिट्टी लगाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच लाल मिट्टी का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दाग पर लगाएं। दो मिनट के लिए मसाज करें और फिर इसे सूखने दें। ऐसा हर दिन करें। इससे सफेद दाग जल्दी गायब होने लगेंगे।
क्यों है फायदेमंद
लाल मिट्टी में कॉपर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में जब आप अपनी त्वचा पर लाल मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो ये कॉपर त्वचा में मेलेनिन के निर्माण को बढ़ा देती है, जिससे सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। अदरक से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे सफेद दाग वाली जगह में पोषण की मात्रा पूरी होती है और दाग जल्दी ठीक होने में सहायक होते हैं।