क्या मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर सफेद दाग हो जाते हैं
आयुर्वेद के अनुसार मछली-दूध या मांस के साथ डेयरी उत्पादों को खाने से बचना चाहिए। आयुर्वेद मानता है कि मछली एक मांसाहारी भोजन है और दूध एक शाकाही भोजन है। अब एक मांसाहार और दूसरा शाकाहारी है तो ये असंगत हैं। आयुर्वेद मानता है कि दूध और मांस एक साथ खाने से शरीर में तमस गुण बढ़ने लगता है जिससे कई तरह की बीमारी हो सकती है।
भारत में पुरानी कहावतों का प्रचलन बहुत ज्यादा है, ऐसे ही एक बात आप सब भी खुब सुनते होंगे कि मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर सफेद दाग हो जाते हैं। क्या सच में मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर सफेद दाग होते हैं ? इस बात में कोई वैज्ञानिक कारण है या यह सिर्फ एक अंधविश्वास या कोरी अफवाह है ? लोगों का मानना है कि मछली के साथ कोई भी डेयरी खाद्य पदार्थ खाने से सफेद दाग की बीमारी हो जाती है। त्वचा पर होने वाला सफेद दाग विटिलिगो के नाम से भी जाना जाता है।
इसके अलावा एक और मान्यता की मानें तो मछली और दूध एक साथ खाने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। जो इस सिद्धांत को बताते हैं उनके अनुसार डेयरी उत्पाद और मछली में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती हो जो पचने में बहुत कठिन हो जाते हैं। मछली और दूध एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर बहुत ज्यादा भार पड़ता है जिसकी वजह से गैस, एसिडिडी और कब्ज की समस्या होने लगती है। लेकिन क्या ये दोनों मान्यताएं सही हैं ? आइए जानते हैं सच्चाई क्या है।
क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद के अनुसार मछली-दूध या मांस के साथ डेयरी उत्पादों को खाने से बचना चाहिए। आयुर्वेद मानता है कि मछली एक मांसाहारी भोजन है और दूध एक शाकाही भोजन है। अब एक मांसाहार और दूसरा शाकाहारी है तो ये असंगत हैं। आयुर्वेद मानता है कि दूध और मांस एक साथ खाने से शरीर में तमस गुण बढ़ने लगता है जिससे कई तरह की बीमारी हो सकती है।
क्या कहता है विज्ञान
दूध और मछली या डेयरी फूड के साथ मांस न खाने का कोई वैज्ञानिक तर्क मौजूद नहीं है। दूध और मछली एक साथ खाने से कोई नुकसान होता है ऐसे भी तथ्य नहीं हैं। डाइट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि हमें दूध और मछली एक साथ नहीं खाना चाहिए।
मछली बनाने में दूध या डेयरी पदार्थों का उपयोग
जैसा कि हम जान गये हैं कि विज्ञान के अनुसार मछली और डेयरी उत्पादों को एक साथ खाया जा सकता है इसके कोई नुकसान नहीं हैं। हम अक्सर देखते हैं कि मछली बनाने के लिए दही का उपयोग किया जाता है। अगर अगर दही के उपयोग से मछली बनायी जाती है तो यह कैसे नुकसानदेह हो सकती है ? लेकिन कुछ डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मछली और दूध के एक साथ सेवन से कुछ लोगों में अपच की समस्या देखी जाती है, लेकिन ऐसा सब लोगों के साथ हो जरूरी नहीं है। अगर कुछ भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में देखें तो मछली, दूध और दही एक साथ खाने की परंपरा है।
त्वचा पर होने वाला सफेद दाग, उपचार के साथ जागरूकता भी जरूरी।
त्वचा पर सफेद दाग के कारण
त्वचा पर होने वाले सफेद दाग जिसे विटिलिगो के नाम से जाना जाता है। त्वचा पर सफेद दाग वास्तव में एक तरह का फंगस इंफेक्शन होता है। इसे पिगमेंट-फोर्मिंग के नाम से भी जाना जाता है जिसे मेलानोसाइट्स कहते हैं। दूध और मछली एक साथ खाने से ऐसा कुछ नहीं होता है। इन 10 कारणों से होते हैं शरीर पर सफेद दाग।
मछली और दूध एक साथ खाने के साइड इफेक्ट्स
मछली और दूध एक साथ खाने से कुछ साइड इफेक्ट कुछ लोगों में देखे जाते हैं। मछली और दूध एक साथ खाने से कुछ लोगों में पेट दर्द, मतली और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसा उन लोगों में ज्यादा होता जो लैक्टोज की समस्या से परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को दूध आसानी से नहीं पचता है जिसकी वजह से यह समस्या देखने को मिलती है।
मछली और दूध एक साथ खाएं या न खाएं
ऊपर की पूरी बातों को पढ़ने के बाद आप समझ ही गये होगें की मछली और दूध न खाने का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। लेकिन अगर आपको दूध ठीक से नहीं पचता है तो आपको इसका परहेज करना चाहिए। मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर कोई रोग या सफेद दाग की समस्या नहीं होती है। यह कहना कि मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर सफेद दाग होते हैं यह पूरी तरह से निराधार है।
चेहरे के ये 8 संकेत बताते हैं अलग-अलग बीमारियों के बारे में।