जरीन खान का लेटेस्ट वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन, New Airport Look ने सबको चौंका दिया!

एयरपोर्ट पर जरीन खान को देख हर कोई हैरान रह गया... उनका नया लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस अब बेसब्री से उस राज़ का इंतजार कर रहे हैं, जिसने बदल दी जरीन की पूरी पर्सनालिटी।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 6, 2025 7:59 PM IST

Zareen Khan Weight Loss:जरीन खान को देखकर हर कोई रह गया हैरान! एयरपोर्ट पर जब वो नजर आईं तो लोगों की नजरें थम गईं वजह थी उनका जबरदस्त वेट लॉस! बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस जरीन खान अब पहले से काफी स्लिम और फिट नजर आ रही हैं। उनका ये नया अवतार देख कर फोटोग्राफर्स भी चौंक गए और फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें कर रहे हैं! कभी क्यूट और कर्वी लुक के लिए मशहूर जरीन अब फिटनेस गोल्स सेट कर रही हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे है वर्कआउटरिपोर्ट्स के मुताबिक, जरीन इन दिनों जिम में काफी वक्त बिता रही हैं, और अपनी डाइट पर भी स्ट्रिक्ट फोकस कर रही हैं।

जरीन के जिम से जुड़े कुछ वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो वेट लिफ्टिंग, कार्डियो करती नजर आ रही हैं। यानी कि कोई भी बड़ा बदलाव बिना मेहनत के नहीं आता  और जरीन इसका जीता-जागता सबूत हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर कोई डीटेल शेयर नहीं की है, लेकिन इतना तो तय है कि जरीन ने खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है  और वो भी बेहद हेल्दी और पॉजिटिव तरीके से। अब फैंस को इंतजार है उस दिन का जब जरीन खुद बताएंगी कि कैसे उन्होंने इतना शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया!

Related Videos