By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Dance Benefits: ये कहना बिल्कुल गलत होगा की आपको डांस नहीं करना आता। दरअसल गाना सुनने के बाद बॉडी अपने आप थिरकने लग जाती है और इसी को तो डांस कहते हैं। डांस करने के लिए आपको डांस सीखने की भी जरूरत नहीं है और अगर आप दिनभर में कुछ देर के लिए भी थिरकते हैं तो ये आपके शरीर को कई हेल्थ बेनेफिट्स दे सकता है। दिनभर की थकान और स्ट्रेस को कम करने ते लिए आप एक अच्छे म्यूजिक पर डांस कर सकते हैं। थोडी ही देर में डांस हमारे शरीर और मन को एनर्जी देने में मदद करता है। कई बार लोगों को बार-बार नस चढ़न की प्रॉब्लम होती है। खासकर तब जब वो कोई फिजिकल एक्सरसाइज को फॉलो कर रहे हों। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप शरीर सख्त हो जाता है और डांस करने से आपके शरीर का लचीलापन बढ़ सकता है तो डेली कुछ समय निकाल कर डांस जरूर करें जिससे शरीर में लचीलापन बना रहे। एक स्टडी में सामने आया है की डांस करने से आपकी ब्रेन मेमोरी शार्प हो सकती है और यहां तक की डिमेंशिया की शुरुआत को भी रोक सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.