World Vitiligo Day: 30 की उम्र से पहले ही हो जाती है सफेद दाग की समस्‍या, डॉक्‍टर से जानिए क्‍यों होते हैं सफेद दाग

हर साल 25 जून को विटिलिगो डे (World Vitiligo Day) मनाया जाता है ताकि इस बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरुकता बढ़े। Video में मैक्‍स अस्‍पताल (Max Hospital) में डर्मेटोलॉजिस्ट और लेप्रोसी स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टर नितिन वालिया विटिलिगो के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Published by: Rashmi Upadhyay | Updated : June 25, 2021 2:11 PM IST

सफेद दाग एक मेडिकल कंडीशन है जिसे ल्यूकोडर्मा या विटिलिगो कहते हैं। भारत में 2-5% लोग विटिलिगो से प्रभावित हैं। यह बीमारी ज्‍यादातर 10 से 30 की उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। हालांकि बहुत कम मामले ऐसे होते हैं जब ये उम्रदराज लोगों को होती है। लेकिन नॉर्मल जिंदगी में लोग इसे एक संक्रामक बीमारी समझते हैं और सफेद दाग की बीमारी से जूझ रहे लोगों को नीचा दिखाकर उनसे दूर रहते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। हर साल 25 जून को विटिलिगो डे (World Vitiligo Day) मनाया जाता है ताकि इस बीमारी के प्रति लोगों के बीच जागरुकता बढ़े। इस मौके पर हमने साकेत स्थित मैक्‍स अस्‍पताल (Max Hospital) में डर्मेटोलॉजिस्ट और लेप्रोसी स्‍पेशलिस्‍ट डॉक्‍टर नितिन वालिया के साथ खास बातचीत की और डॉक्‍टर ने सफेद दाग से संबंधित मिथ को दूर कर हमें बताया है कि आखिर विटिलिगो क्‍या है, इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज क्‍या हैं। वीडियो देखें

Related News