By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Suicide Prevention Day 2022: क्या आप जानते है की भारत में 2021 में तकरीबन 1.64 लाख से भी ज़्यादा आत्महत्याएं हुई, याने की रोज़ 450 लोग अपनी जान गवा रहे है, इसमें 22 साल से लेकर 45 तक के लोग सबसे ज़्यादा शामिल है, आम तौर पर आत्महत्या का ख्याल तब आता है जब आपकी ज़िन्दगी में कुछ सही न चल रहा हो या ज़िन्दगी आपके मुताबिक न चले, लोग अक्सर डिप्रेशन में आकर आत्महत्या का कदम उठा लेते है, लेकिन क्या आप जानते है की सिर्फ डिप्रेशन ही नहीं बल्कि और कई कारणों से व्यक्ति को आत्महत्या का विचार आ सकता है.
बाईपोलर डिसऑर्डर होना
किसी भी चीज़ या बात का दिमाग पर असर होना
पर्सनालिटी डिसऑर्डर होना
किसी भी मुश्किल में अपने आपको पाना और उससे बहार न निकल पाना
बार-बारआत्महत्या की कोशिश करना
किसी भी चीज़ के बारे में अधिक सोचना और उसमे खो जाना
समाज में खुद को अलग पाना या अकेला होना
ब्रेकअप होना
किसी की मौत से उभर न पाना
अधिक शराब पीना
किसी ड्रग्स का अधिक सेवन करना
शारीरिक यौन शोषण होना
किसी बीमारी का होना जिसका कोई इलाज न हो
अचानक नौकरी से निकाल देना
समाज में बेइज़त होने पर
ऐसे में आपको आत्महत्या के ख्याल आ सकते है और आप सुसाइड करने की कोशिश कर सकते है.
अपने आप को इन ख्यालों से दूर रखे, खुश रहें, ज़िन्दगी में वो करें जिससे आपको ख़ुशी मिले, क्यों की ज़िन्दगी जीने का नाम है
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.