By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Stroke Day: आज कल स्ट्रोक आना बहुत आम हो गया है। इसका असली कारण हमारा खराब खाना और रहन सहन है। लोगों में तनाव के कारण भी स्ट्रोक आ सकता है। वहीं अगर आप अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हैं तो इसके खतरे को कई हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में हम आपको इस वीडियो में कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने स्ट्रोक के खतरे को कई हद तक कम कर सकते हैं।
एक सही लाइफस्टाइल या एक बैलेंस लाइफस्टाइल स्ट्रोक के रिस्क को कम करता है।
स्मोकिंग से बचें- इससे आपके फेफड़ों में कमज़ोरी आती है और दिल कमज़ोर होता है।
शराब के सेवन से बचें - शराब का सेवन ज़्यादा करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे बीपी की शिकायत होती है।
पूरी नींद लें - रात में समय पर सोए और समय से उठें, कम से कम 8 घंटे की नींद लें।
बैलेंस डाइट लें - इसके लिए अपने खाने में प्रोटीन, फाइबर, ताज़ा फल, सब्जियां, मोटा अनाज शामिल करें।