World Physiotherapy Day: फिजियोथेरेपी एक तरह की थेरेपी है जो शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों को ठीक करने और मजबूत बनाने में मदद करती है। इसमें खास तरह के व्यायाम, मसाज और कई तकनीकें शामिल होती हैं। फिजियोथेरेपी बहुत जरूरी है क्योंकि यह चोटों से जल्दी ठीक होने में मदद करती है, दर्द कम करती है, और शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ाती है। इससे लोग नॉर्मल एक्टिविटी को आसानी से कर सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।
और ये खासकर तब बहुत जरूरी होती है जब कोई चोट लग जाए, सर्जरी के बाद रिकवरी करनी हो, या फिर कोई पुरानी बीमारी हो। फिजियोथेरेपी से न केवल आपकी मांसपेशियां और जोड़ें मजबूत होते हैं, बल्कि आपकी मूवमेंट भी बेहतर होती है और दर्द भी कम होता है। इसपर और जानकारी दे रही हैं. Dr. Dheerja Babbar, जो हैं Group Head of Physiotherapy At Sarvodaya Hospital