By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Mosquito Day 2022: भारत के साथ-साथ आज की तारीक में दुनियाभर में कई देश ऐसे हैं जो मच्छर से होने वाली परेशानियों और बीमारियों से जूझ रहे हैं। वहीं मच्छर से होने वाली बीमारियों की बात करें तो इसमें कई बीमारी ऐसी भी है जो इंसान के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका और यह यलो फीवर इन जानलेवा बीमारियों के उदाहरण हैं। वहीं अगर आप भी जानना चाहते हैं की डेंगू की बीमारी कैसे होती है और एक मच्छर के काटने से यह कैसे जानलेवा साबित हो सकती है तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हमारे डॉक्टर, डॉ अजय अग्रवाल आपको डेंगू से जुड़ी सारी जानकारी देंगे।