By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : August 1, 2025 7:39 PM IST
Lung Cancer & TB Symptoms:लंबे समय से खांसी जा नहीं रही है? सांस लेने में तकलीफ हो रही है या अचानक वजन तेजी से घट रहा है? तो ज़रा सावधान हो जाइए... ये कोई मामूली सर्दी-जुकाम नहीं, फेफड़ों की किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है! टीबी और लंग कैंसर... दोनों ही फेफड़ों की गंभीर बीमारियां हैं, और इनके लक्षण कई बार एक जैसे लग सकते हैं। ऐसे में फर्क करना मुश्किल हो सकता है। टीबी यानी ट्यूबरकुलोसिस एक संक्रामक बीमारी है, जो आमतौर पर कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को होती है। वहीं लंग कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें फेफड़ों की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं। टीबी जहां संक्रमण से फैलता है, वहीं लंग कैंसर धूम्रपान, वायु प्रदूषण या जेनेटिक कारणों से हो सकता है।
टीबी का इलाज ऐंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है, लेकिन इसका कोर्स लंबा चलता है। दूसरी ओर, लंग कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी जैसे प्रोसेस अपनाने पड़ते हैं। अब लक्षणों की बात करें तो टीबी में खांसी के साथ बलगम आता है, बुखार, रात को पसीना आना, भूख कम लगना और कभी-कभी खांसी में खून आना जैसे लक्षण दिखते हैं। जबकि लंग कैंसर की शुरुआत सूखी खांसी से होती है, फिर सीने में दर्द, आवाज भारी होना, सांस फूलना और तेजी से वजन कम होना जैसे लक्षण नजर आते हैं।