By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Anshumala | Published : July 27, 2021 11:41 PM IST
World Hepatitis Day 2021 in Hindi: हेपेटाइटिस लिवर से संबंधित एक गंभीर बीमारी है, जिससे दुनिया भर में लाखों लोग पीड़ित हैं। हेपेटाइटिस पांच तरह का होता है, हेपेटाइटिस A, B, C, D और E। डब्लूएचओ के अनुसार, हेपेटाइटिस बी और सी वायरस से दुनिया भर में लगभग 325 मिलियन लोग ग्रस्त हैं। विश्व में 28 जुलाई को 'वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 2021' मनाया जाता है। हेपेटाइटिस डिजीज क्या है (What is Hepatitis), यह कितना गंभीर हो सकता है? हेपेटाइटिस डिजीज के कारण, लक्षण और इलाज क्या हैं, इन सभी पहलुओं पर इस वीडियो में जानकारी दे रहे हैं अपोलो हॉस्पिटल (नई दिल्ली) के सीनियर कंसल्टेंट, लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. नीरव गोयल।