World Health Day 2024: ऐसी बीमारी हुई की डॉक्टर ने हिलने से भी मना कर दिया था

मीनू झा की जिंदगी उस दिन बदल गई जब उन्हें ITP बीमारी का पता चला, वो इसका इलाज करवा ही रही थी की शादी के बाद पहले बच्चे की डिलीवरी के बाद मीनू को AVN बीमारी ने जकड़ लिया और अब मीनू झा इसका इलाज करवा रही हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 7, 2024 2:24 PM IST

World Health Day: अक्सर कई लोगों को आईटीपी और एवीएन जैसी बीमारी के बारे में पता नहीं होता जैसे मीनू झा को नहीं था। लक्षण दिखने पर मीनू झा ने डॉक्टर को जब दिखाया तो इस बीमारी का पता चला, बता दें आईटीपी इम्युन थ्रोम्बोसाइटोपेनिया पुरपुरा (Immune thrombocytopenic purpura) है ये खून में होने वाला एक डिसऑर्डर है। बता दें, इस बीमारी में प्लेटलेट्स की संख्‍या कम हो जाती है और छोटे आकार की ब्लड सेल्स, ब्लड क्लॉट्स जमने की गति को तेज करके ब्लीडिंग से बचाती हैं। लक्षणों की बात करें तो इसमें आसानी से जख्म हो जाना और ब्लीडिंग, प्लेटलेट काउंट कम होना शामिल है।

मीनू ने हिम्मत ना हरकर इस बीमारी का इलाज करवाया। मीनू झा आईटीपी की बीमारी से ठीक तो हुईं लेकिन फिर वो AVN बीमारी का शिकार हुईं बता दें, एवीएन हड्डियों में होने वाली एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें खून की कमी से बोन टिशू मरने लगते हैं। इस स्थिति हड्डियां गलने लगती है। इस बीमारी में जल्द या बाद में कुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एवस्कुलर नेक्रोसिस से प्रभावित होने वाला सबसे आम जोड़ कूल्हा होता है। एवीएन का समय पर इलाज ना करवाया जाए, तो जोड़ों में हड्डियों के बीच की जगह धीरे-धीरे पूरी तरह से खत्म हो जाती है।