By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Diabetes Day:डायबिटीज आज के समय की सबसे आम लेकिन खतरनाक बीमारियों में से एक है, जो धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से को प्रभावित करती है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर लेवल बढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर की संपूर्ण कार्यप्रणाली और संतुलन को बिगाड़ देती है। आयुर्वेद में इसका इलाज दवाओं से ज़्यादा जीवनशैली और खानपान में बदलाव के ज़रिए किया जाता है। मेथीदाना, गिलोय, त्रिफला, करेला और जामुन का रस जैसे औषधीय तत्व ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डॉ. चंचल के अनुसार, डायबिटीज का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। इससे स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी दोनों कम हो जाते हैं, जिससे इंफर्टिलिटी की संभावना बढ़ जाती है। आयुर्वेद में अश्वगंधा, शिलाजीत और गोक्षुर जैसी जड़ी-बूटियां न केवल ऊर्जा बढ़ाने में मदद करती हैं, बल्कि पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.