By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आज है 'वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे 2021' (World Brain Tumor Day 2021)। ब्रेन ट्यूमर के मरीजों का इलाज सही समय पर हो जाए, तो जान बचाई जा सकती है। इलाज की सही योजना बनाने में जल्द जांच की भूमिका बेहद अहम होती है। जितनी जल्दी ट्यूमर का पता चल जाता है, उसके और अधिक बढ़ने का खतरा उतना ही कम हो जाता है। प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में लगभग ढाई लाख लोगों को प्राथमिक स्तर के ब्रेन ट्यूमर होने का पता चलता है। कुछ वर्षों से देश में बच्चों में भी ब्रेन ट्यूमर होने के मामले बढ़े हैं। हालांकि, आज कई आधुनिक जांच तकनीकों के कारण मरीज की जान बचाना आसान हो गया है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज समय पर ना किया जाए, तो कितना घातक हो सकता है? इसके शुरुआती और गंभीर लक्षण (Symptoms of Brain Tumor) क्या हैं, क्यों होता है ब्रेन ट्यूमर (What is Brain Tumor), इसकी जांच और इलाज की प्रक्रिया क्या है, इन सभी सवालों पर इस वीडियो में हमें विस्तार से बता रहे हैं अपोला हॉस्पिटल्स (नई दिल्ली) के सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. सुधीर कुमार त्यागी।
World Brain Tumor Day 2021: क्या है ब्रेन ट्यूमर? इसके प्रकार, लक्षण, कारण, जांच और उपचार
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.