By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
World Arthritis Day 2022: थकान भरे लाइफस्टाइल के कारण अकसर ही हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसके चलते हम कई तरह की समस्याओं से पीड़ित रहते हैं ऐसे में जरूरी है कि हम अपने स्वस्थ पर पूरा ध्यान दें। वहीं इन दिक्कतों में सबसे आम दिक्कत है जोड़ो के दर्द की जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते हैं। वहीं इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे खाने के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप जोड़ो के दर्द से राहत पा सकते हैं।
गुड फैट:आपको फैट के सेवन से बचना नहीं चाहिए बल्कि अच्छे य गुड फैट का सेवन करना चाहिए। गुड फैट के लिए आप फिल्टर्ड तेल, घी, मेवा, बीज, नारियल, एवोकैडो जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन डी: जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए आपको विटामिन डी की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप सूर्य की रोशनी में थोड़ी देर बैठे, सूर्य की रोशनी विटामिन डी का एक मुख्य स्रोत है। इसके अलावा आप धूप में सुखाए गए मशरूम के जरिए भी विटामिन डी को प्राप्त कर सकते हैं।
सूजन: जोड़ो से सूजन का दर्द कम करने के लिए अपनी डाइट में एंटी इंफ्लामेटरी चीजों को शामिल करें, इन चीजों के सेवन से आपके जोड़ो के दर्द के साथ-साथ उसकी सूजन भी खत्म होगी।
(Written By: Aakriti Sharma)