By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Women's Urological Health:आजकल की अन्हेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी एक बड़ी समस्या है। बता दें, यह इंफेक्शन ब्लैडर, किडनी, मूत्रमार्ग, और मूत्राशय को प्रभावित करता है। महिलाओं को इस प्रकार की समस्या का सामना करते समय काफी तकलीफ होती है।
इस परेशानी का एक बड़ा कारण यूटीआई के बारे में पर्याप्त जानकारी न होना भी है। यूटीआई आमतौर पर ब्लैडर इंफेक्शन के रूप में होता है। यह समस्या सही से न देखी जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है और बड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती हैं और इसलिए द हेल्थसाइट डॉट कॉम The HealthSite.Com नें International Women's Day के मौके पर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर शफिक अहमद ने जोकि BLK-MAX Hospital में Urologist हैं। डॉ. शफिक ने बताया की महिलाओं को यूटीआई से बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे।
इसके अलावा कैफिन की मात्रा करनी होगी क्योंकि ये महिलाओं के ब्लेडर में Irritation पैदा कर सकता है। इसके साथ ही डॉ. शफिक ने बताया की यूटीआई से बचने से लिए महिलाओं को अल्कोहोल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। महिलाओं को बेहद जरूरी है की वो यूटीआई के बारे में अच्छे से जानें और किसी भी तरह के इंफेक्शन के खतरे से खुद को बचाएं।