hamburger icon
A
Read in English

महिलाओं को पैंटीलाइनर्स के इस्तेमाल से हो सकते हैं ये नुकसान

Pantyliners Ke Side Effects: क्या पैंटी लाइनर्स रोज़मर्रा में इस्तेमाल करना सही है या यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : February 14, 2025 3:01 PM IST

Pantyliners Side Effects: क्या आप भी अपनी हेल्थ को लेकर कॉन्शियस हैं? खासकर जब बात हो वेजाइनल हाईजीनकी! कई बार हम अपने शरीर का पूरा ख्याल रखते हैं लेकिन अपने सबसे संवेदनशील हिस्से को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या पैंटी लाइनर्स सच में हर किसी के लिए सही हैं? चलिए, इस पर खुलकर बात करते हैं!

पैंटी लाइनर्स एक तरह से पतले सैनिटरी पैड होते हैं, जिन्हें प्राइवेट पार्ट को ड्राई रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई महिलाएं कम फ्लो वाले पीरियड्स, वेजाइनल डिस्चार्ज या फिर स्पॉटिंग के दौरान इन्हें यूज़ करती हैं। लेकिन क्या इसे रोज़मर्रा की आदत बना लेना सही है?

डॉक्टर्स के मुताबिक, बिना जरूरत पैंटी लाइनर का इस्तेमाल करने से इन्फेक्शन का खतरा अगर आपको अत्यधिक वेजाइनल डिस्चार्ज हो रहा है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। वहीं, वर्कआउट के दौरान, मिड-साइकल स्पॉटिंग या पीरियड्स के शुरुआती या आखिरी दिनों में पैंटी लाइनर यूज़ करना फायदेमंद हो सकता है।