hamburger icon
A
Read in English

सेक्सुअल हेल्थ को लेकर महिलाओं के होते हैं ये सवाल, देखें ये वीडियो

महिलाओं के सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े कई सवाल अक्सर अनकहे रह जाते हैं, लेकिन अब इस पर खुलकर बात होना शुरू हो गया है। जानिए कैसे महिलाएं अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रही हैं।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 25, 2024 10:24 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sankalp Jain

Sexual Health: महिलाओं के सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े सवाल अक्सर झिझक और शर्म के कारण दबे रह जाते हैं। लेकिन, डॉ. संकल्प जैन ने The Healthsite.com के साथ बातचीत में बताया कि महिलाएं अपनी हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक हो रही हैं और खुलकर सवाल पूछ रही हैं। अक्सर महिलाओं के सवाल योनि के संक्रमण, लो लिबिडो जैसे मुद्दों पर होते हैं। डॉ. जैन बताते हैं कि ये सवाल न सिर्फ सामान्य हैं, बल्कि इन्हें पूछना बहुत जरूरी है ताकि सही इलाज और जानकारी मिल सके।

डॉ. जैन का कहना है कि अक्सर महिलाएं दर्द के साथ संबंध बनाना जैसे जुड़ी परेशानियों के बारे में भी सवाल पूछती हैं। उनका मानना है कि सही समय पर डॉक्टर से बात करने से इन समस्याओं का हल आसानी से निकाला जा सकता है। सेक्सुअल हेल्थ किसी भी महिला के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, और इसे लेकर खुलकर बात करना ही बेहतर विकल्प है।