By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बच्चों को साइकिल चलाने में बड़ा ही मजा आता है, अगर यही काम बड़े भी करने लगे तो जाहिर है उनको भी अच्छा लगेगा। इससे ना सिर्फ वह खुद को फिट रख पाएंगे बल्कि वह अपने पर्यावरण को भी सुरक्षित करेंगे। महिलाओं के लिए भी साईकिल चलाना काफी फायदेमंद हो सकता है। साइकिल चलाने से पैरों की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही ब्लड सरकुलेशन भी तेज हो जाता है। साइकिल चलाने से आपके फेफड़ों की भी ब्रिदिंग कैपासिटी बढ़ती है। ऐसे ही साईकिल चलाने के अनेकों लाभ है जिसको आप उंगलियों पर नहीं गिन सकते हैं। साइकिल चलाने से मानसिक तनाव दूर होता है। इससे आपका मोटापा भी कम होता है। मोटापा कम होने से ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल और हार्ट जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।