National Cancer Awareness Day: महिलाओं में इस कैंसर का रहता है सबसे ज़्यादा ख़तरा

महिलाओं में कुछ खास तरह के कैंसर के खतरे को पहचानकर, वक्त रहते बचाव किया जा सकता है।लाइफस्टाइल में बदलाव और नियमित जांच से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Updated : November 7, 2024 1:30 PM IST

Cancer Risks in Women: नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर The Healthsite.com से बातचीत में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि भारत में महिलाओं में कैंसर के प्रमुख प्रकारों में ब्रेस्ट, सर्वाइकल, ओवेरियन, और एंडोमेट्रियल कैंसर शामिल हैं। इन सभी में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर का खतरा सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा 40 की उम्र के बाद होता है, लेकिन सर्वाइकल कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है और यह HPV वायरस से भी ट्रिगर हो सकता है।

डॉ. अरुण ने समझाया कि एक स्वस्थ लाइफस्टाइल, रेगुलर स्क्रीनिंग, और HPV वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर की संभावना कम की जा सकती है। शुरुआती स्टेज में पहचान कर कई कैंसर का इलाज किया जा सकता है, जिससे महिलाओं की सेहत और जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

Related Videos

Related News