By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Hair Straightener: क्या आप हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हैं ? तो हो जाइए सावधान!, दरअसल एक रिसर्च में यह सामने आया है की जो महिलाएं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल ज़्यादा करती हैं। उन्हें गर्भाशय के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इस दौर में हर किसी को सुन्दर दिखना है। चाहें वो चेहरा हो या बाल, सब परफेक्ट दिखना चाहते हैं वहीं अक्सर महिलाएं अपने बालों को सीधा करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हैं। जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। कुछ दिनों पहले ही ड्राई शैम्पू में पाए जाने वाले बेंजीन नमक एक तत्व को कैंसर का कारण बताया गया था। अमेरिका के NIEHS ने एक अध्ययन प्रकाशित किया था। जिसमें यह बताया गया था की जो लोग ज़्यादा हेयर स्ट्रेटनर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं उनमें गर्भाशय के कैंसर की सम्भावना बढ़ जाती है।