By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Home Remedies For Period Pain: पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कई महिलाओं के लिए काफी तकलीफदेह होता है, जिससे रोजमर्रा की एक्टिविटीज़ भी प्रभावित हो सकती हैं। इसके पीछे का कारण हार्मोनल बदलाव और यूटेरस की मांसपेशियों का संकुचित होना होता है। ऐसे में दवाइयों के बजाय घरेलू नुस्खे अपनाना बेहतर हो सकता है। गाइनोकॉलजिस्ट डॉ. मन्नान गुप्ता के अनुसार, बेसन का दूध पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। बेसन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती।
बेसन के दूध को बनाने के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच बेसन मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और इसे सोने से पहले पिएं। यह न केवल दर्द से राहत देता है बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग और गैस की समस्या को भी कम करता है। डॉ. मन्नान गुप्ता के अनुसार, बेसन का दूध शरीर को गर्मी प्रदान करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। हालांकि, अगर दर्द बहुत ज्यादा हो रहा हो या बार-बार ऐसी समस्या हो रही हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.