Advertisement

बारिश के मौसम में वजाइना की हाइजीन क्यों जरूरी है?

बारिश के मौसम में बार-बार होने वाली खुजली, जलन या असामान्य डिस्चार्ज को हल्के में न लें। जानिए मानसून में महिलाओं की Intimate Health का सही ख्याल रखने के आसान और जरूरी तरीके, ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके।

Published by Lakshmi Sharma
Published : July 30, 2026 5:43 PM IST

Vaginal Hygiene:आखिर मानसून में महिलाओं को अपनी Intimate Health का कैसे ध्यान रखना चाहिए? देखो बार-बार खुजली, जलन, अजीब-सा डिस्चार्ज या प्राइवेट पार्ट में असहज महसूस हो रहा है... तो इसे 'नॉर्मल' समझकर इग्नोर मत कीजिए। क्योंकि बारिश की नमी और उमस बैक्टीरिया और फंगस के लिए बिल्कुल परफेक्ट माहौल बनाती है। कौन-सी छोटी-छोटी गलतियां Infection की वजह बन जाती हैं?

और किन आसान आदतों से आप खुद को सुरक्षित रख सकती हैं? Actually बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। यही नमी प्राइवेट एरिया में भी लंबे समय तक बनी रहे तो फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।" मानसून में महिलाओं में सबसे ज्यादा Vaginal Candidiasis यानी फंगल इंफेक्शन देखने को मिलता है। इसके लक्षणों में ज्यादा डिस्चार्ज, खुजली, जलन और कई बार सेक्स के दौरान दर्द भी शामिल हो सकता है।

Watch Next