hamburger icon
A
Read in English

उर्फी जावेद का चेहरा क्यों सूजा? जानें लिप फिलर्स हटाने के बाद क्या होता है?

उर्फी जावेद ने हाल ही में लिप फिलर हटवाने के बाद सूजन और दर्द की बात कबूल की। अब सबके मन में सवाल है। क्या लिप फिलर वाकई सेफ हैं या दिखावे की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है?

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 24, 2025 7:37 PM IST

Urfi Javed Lip Fillers:फैशन और ब्यूटी की दुनिया में उर्फी जावेद हमेशा कुछ न कुछ ऐसा कर जाती हैं कि हर कोई बस देखता रह जाता है। कभी अपने अतरंगी आउटफिट्स से तो कभी बिंदास बयानों  से, उर्फी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन इस बार बात उनके कपड़ों की नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती से जुड़ी एक कॉस्मेटिक प्रोसेस की है लिप फिलर । हाल ही में उर्फी ने खुद बताया कि उन्होंने अपने लिप फिलर हटवाने के बाद चेहरे में सूजन और दर्द जैसी परेशानी अब हर किसी के मन में सवाल है आखिर ये लिप फिलर होता क्या है? क्यों लोग इसे लगवाते हैं? और इसे हटवाना कितना सेफ है?
क्या होता है लिप फिलर?
लिप फिलर एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसमें हयालुरोनिक एसिड जैसे पदार्थों को होठों में इंजेक्ट किया जाता है ताकि होंठों को ज्यादा भरा, आकर्षक और परिभाषित रूप दिया जा सके। यह एक नॉन-सर्जिकल, मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट है जो अस्थायी होता है और आमतौर पर 6 से 12 महीनों तक असर बनाए रखता है।