गर्मी के मौसम में क्यों हो रही खांसी? जानें क्या है इसका इलाज

गर्मी के मौसम में भी छींकें और जुकाम आपको हैरान कर रहे हैं? इसके पीछे की वजह सिर्फ वायरल नहीं, कुछ और भी हो सकता है। बिना बुखार के भी नाक बहना, आंखों में जलन और गले में खराश अब आम बात हो गई है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 16, 2025 12:22 PM IST

Cold Cough in Summer: गर्मी का मौसम है, लेकिन फिर भी आपको लगातार छींकें आ रही, नाक बह रही, गले में खराश , आंखों में जलन हो रही है और आपको समझ नहीं आ रहा कि ये वायरल है या कोई एलर्जी? तो जान लीजिए-  इस मौसम में ऐसे लक्षण बहुत आम हो गए हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, इन दिनों ओपीडी में रोजाना सर्दी-जुकाम के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, फरवरी से अप्रैल के बीच हवा में परागकण (pollen), धूल के कण, और बढ़ती नमी मिलकर हवा को ऐसा बना देते हैं कि नाक, आंख और फेफड़ों को सबसे ज़्यादा असर झेलना पड़ता है। यही वजह है कि बिना किसी ठंड के भी आपको एलर्जी या वायरल इंफेक्शन जैसी शिकायत हो सकती है।

क्या हो सकते हैं कारण?

हवा में परागकण की मात्रा बढ़ना

धूल भरी आंधियां

फंगस और मोल्ड (नमी की वजह से)

कीटों और मच्छरों से एलर्जिक रिएक्शन

Related Videos

Related News