गर्मियों में क्यों रहता है हार्ट अटैक का खतरा? देखें ये वीडियो

गर्मी और पीरियड्स का कॉम्बिनेशन बन सकता है इंफेक्शन की वजह। जानिए कौनसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और कैसे रखें खुद का ख्याल।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 4, 2025 2:59 PM IST

Summer Periods Hygiene:गर्मियों में वैसे ही हालत खराब रहती है। ऊपर से हीटवेव, पसीना, डिहाइड्रेशन और अगर उसी टाइम पीरियड्स भी चल रहे हों, तो समझ लीजिए स्ट्रगल डबल हो जाता है। लेकिन सिर्फ चिड़चिड़ापन या थकान ही नहीं, असली टेंशन होती है इंफेक्शन का खतरा। डॉ. मनन गुप्ता बताते हैं कि गर्मी में जब शरीर पसीने से भीग जाता है, तो प्राइवेट एरिया में नमी बनी रहती है। ऐसे में अगर थोड़ी भी सफाई में लापरवाही हो जाए, तो बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं।  जिससे वजाइनल इंफेक्शन, पेल्विक पेन, बदबूदार डिस्चार्ज और कई बार बुखार तक हो सकता है।

अब ये कैसे पता चले कि आपको इंफेक्शन हो रहा है? कुछ कॉमन लक्षण होते हैं।  वजाइना में जलन या खुजली, पीरियड्स के दौरान या बाद में बदबू वाला डिस्चार्ज, पेट के नीचे लगातार दर्द, बुखार या थकान जैसा फील होना, और टाइट कपड़ों में ज्यादा परेशानी लगना। लेकिन टेंशन मत लीजिए। इन सब से बचा भी जा सकता है। बस गर्मियों में कुछ बेसिक चीज़ें फॉलो करनी होंगी, जो हम अगले हिस्से में बताएंगे।