By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Infertility Causes: आज के समय में बांझपन यानि इंफर्टिलिटी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार हैं। बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान, और बढ़ता स्ट्रेस इनफर्टिलिटी के प्रमुख कारण बन रहे हैं। महिलाओं और पुरुषों दोनों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं देखी जा रही हैं। लंबे समय तक काम करने, कम नींद लेने, और फास्ट फूड पर निर्भर रहने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन क्षमता में कमी होती है।
सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. संकल्प जैन का कहना है कि देर से शादी और बच्चे की प्लानिंग को टालने से समस्या और जटिल हो जाती है। इसके अलावा, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन, और मोटापा भी फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदूषण और मानसिक तनाव इनफर्टिलिटी के मामलों में बड़ा योगदान देते हैं। डॉ. जैन के मुताबिक, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, सही खानपान और नियमित एक्सरसाइज से फर्टिलिटी को बेहतर बनाया जा सकता है। समय पर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.