By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Ringworm Remedies:बारिश आई... और आपकी Skin ने Problems देना शुरू कर दिया! खुजली लाल निशान पपड़ी और आपको लग रहा है Allergy है? लेकिन हो सकता है ये Ringworm यानी दाद हो!" देखिए मानसून में सबसे कॉमन है Ringworm यानी दाद।शुरुआत में ये सिर्फ हल्की खुजली या छोटे-से लाल दाने जैसा दिखता है लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो धीरे-धीरे ये शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकता है। आखिर बारिश के मौसम में ही दाद इतना तेजी से क्यों फैलता है? फंगस को बढ़ने के लिए गर्म और नम वातावरण की जरूरत होती है। और मानसून में यही परिस्थितियां सबसे अधिक होती हैं। पसीना देर तक त्वचा पर बना रहता है, त्वचा को पर्याप्त हवा नहीं मिलती और नमी भी बनी रहती है। जिसकी वजह से संक्रमण के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सिर्फ मौसम ही नहीं...ये Infection...संक्रमित व्यक्ति का Towel, कपड़े, कंघी, Bedsheet, Gym Equipment, Public Shower...यहां तक कि Pets से भी फैल सकता है।