By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Medically Verified By: Dr. Sankalp Jain
Penial Implants: पेनाइल इम्प्लांट एक ऐसा मेडिकल डिवाइस है, जिसे उन पुरुषों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। जब दवाएं, थेरेपी या अन्य उपचार काम नहीं करते, तो पेनाइल इम्प्लांट आखिरी और प्रभावी विकल्प बन सकता है। इस इम्प्लांट से न केवल इरेक्शन हासिल किया जा सकता है, बल्कि यह पुरुषों को अपनी यौन जीवन में आत्मविश्वास और संतुष्टि भी लौटाने में मदद करता है। यह इम्प्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया के तहत लगाया जाता है
डॉ. संकल्प जैन, सेक्सोलॉजिस्ट, का कहना है कि पेनाइल इम्प्लांट का उपयोग तभी किया जाता है जब अन्य सभी विकल्प असफल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह इम्प्लांट मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है—इंफ्लेटेबल और सेमी-रिजिड। इंफ्लेटेबल इम्प्लांट को आवश्यकता पड़ने पर इरेक्शन के लिए फुलाया जा सकता है, जबकि सेमी-रिजिड इम्प्लांट हमेशा एक स्थिर अवस्था में रहता है। डॉ. जैन यह भी बताते हैं कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल यौन संतुष्टि नहीं है, बल्कि इससे पुरुषों की मानसिक स्थिति, आत्मविश्वास और रिश्तों पर सकारात्मक असर पड़ता है। हालांकि, यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है, इसलिए इसे करवाने से पहले डॉक्टर की सलाह और उचित जांच बेहद जरूरी है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.