क्यों प्रेगनेंसी के बाद क्यों बढ़ जाता है वजन? जानें कम करने का तरीका

डिलीवरी के बाद अगर वजन बढ़ रहा है तो ये सिर्फ खाना या आराम नहीं, कुछ और भी कह रहा है। डॉ. रीनू जैन ने बताया क्यों प्रेगनेंसी के बाद बढ़ता है वज़न और कैसे समझें इसे।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 14, 2025 5:07 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Reenu Jain

Weight Gain After Pregnancy:प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ना एक आम लेकिन चिंता का विषय है। डॉ. रीनू जैन के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण हार्मोनल बदलावऔर शारीरिक एक्टिविटी में कमीहै। डिलीवरी के बाद शरीर रिकवरी मोड में होता है, और उस दौरान महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती, स्ट्रेस ज़्यादा होता है, और कई बार शारीरिक थकान की वजह से एक्सरसाइज या वॉक करने में भी देर हो जाती है। ये सारे फैक्टर मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देते हैं और फैट स्टोरिंग बढ़ जाती है।

इसके अलावा, डॉ. रीनू बताती हैं कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कई महिलाओं को ज़्यादा भूख लगती है, जिससे वो बार-बार खाना खा लेती हैं  और अक्सर वो खाना हेल्दी नहीं होता, बल्कि कैलोरी-रिच और प्रोसेस्ड होता है। साथ ही, कुछ लोग ये सोचकर खाते रहते हैं कि "अब तो दूध पिला रही हूँ, सब बर्न हो जाएगा", जबकि हर किसी का बॉडी टाइप और कैलोरी बर्न रेट अलग होता है। इसलिए बिना प्लान के खान-पान और लो-एक्टिविटी लेवल, दोनों मिलकर वजन बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।