Advertisement
बारिश के मौसम में पेट खराब होने के कारण उल्टी या दस्त की परेशानी क्यों बढ़ जाती है?
बारिश के मौसम में सिर्फ वायरल ही नहीं, बल्कि Food Poisoning, Stomach Infection और Diarrhea का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। जानिए बारिश में पेट जल्दी क्यों खराब होता है, किन गलतियों से बचना चाहिए और कब दस्त को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Published : August 4, 2026 2:45 PM IST
Stomach Infection in Monsoon:बारिश का मौसम... बाहर ठंडी-ठंडी बारिश, लेकिन अंदर पेट में गर्मी! इन दिनों सिर्फ वायरल और डेंगू ही नहीं, बल्कि Food Poisoning, Stomach Infection और Diarrhea के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सड़क किनारे मिलने वाला चाट-पकौड़ा, कटे हुए फल, गंदा पानी या ठीक से स्टोर न किया गया खाना... बस एक छोटी-सी गलती और आपका पूरा वीकेंड वॉशरूम में निकल सकता है!
सवाल ये है कि बारिश में पेट इतना जल्दी खराब क्यों हो जाता है? क्या सिर्फ बाहर का खाना जिम्मेदार है, या घर का खाना भी अगर सही तरीके से न रखा जाए तो नुकसान कर सकता है? और अगर दस्त शुरू हो जाएं, तो कब इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए? तो जानते हैं कि Monsoon में Gut Infection और Diarrhea से कैसे बचें, कौन-सी खाने-पीने की आदतें आपको बीमार होने से बचा सकती हैं, और कौन-सी गलतियां लोग सबसे ज्यादा करते हैं।