By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Frozen Shoulder Symptoms:सर्दियां आते ही शरीर से पहले जो चीज़ complain mode में जाती है, वो हैं हमारे जोड़… और खासकर कंधा. इन दिनों एक प्रॉब्लम बहुत ज़्यादा सुनने को मिल रही है Frozen Shoulder. नाम जितना कूल लगता है, दर्द उतना ही अन-कूल होता है. कंधे में तेज़ दर्द, अकड़न और हाथ उठाने में दिक्कत… मतलब रोज़ के काम भी challenge बन जाते हैं. मेडिकल भाषा में इसे Adhesive Capsulitis कहते हैं.
इसमें कंधे के जोड़ के चारों तरफ मौजूद झिल्ली मोटी और सख्त हो जाती है. इससे सूजन बढ़ती है और कंधे की मूवमेंट धीरे-धीरे कम होने लगती है. आम लोगों में ये परेशानी 3 से 5 प्रतिशत तक होती है, लेकिन डायबिटीज या हार्ट के मरीज में इसका रिस्क 10 से 20 प्रतिशत तक पहुंच जाता है. असल में ठंड के मौसम में मांसपेशियां सिकुड़ना जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है. ऊपर से लोग ठंड की वजह से कम हिलते-डुलते हैं. बस यहीं से शुरू होती है अकड़न, और दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगता है.