hamburger icon
A
Read in English

Period Migraine: पीरियड्स के दौरान क्यों होता है सिर में दर्द? देखें ये वीडियो

क्या पीरियड्स के टाइम पर सिरदर्द बार-बार होता है? ये कोई आम सिरदर्द नहीं, बल्कि खास माइग्रेन हो सकता है। चलिए, जानते हैं इसकी वजह और जरूरी तरीके!

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 16, 2024 1:42 PM IST

Menstruation Headache: आजकल सिरदर्द की समस्या बहुत आम हो गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माइग्रेन मेंसुरेशन माइग्रेन, होने का कारण? इसका कारण होता है पीरियड्स के दौरान हार्मोन एस्ट्रोजन का कम होना। लेकिन आम सिरदर्द और मेंसुरेशन माइग्रेन में काफी अंतर है। तो आइए, जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें। धूप में ज्यादा देर रहना, फास्टिंग करना, नींद पूरी न होना और तनाव- ये सब माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले फैक्टर्स हैं। लेकिन मेंसुरेशन माइग्रेन पीरियड साइकल से जुड़ा होता है। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में गिरावट इसे ट्रिगर करती है।
डॉक्टर्स का कहना है कि, "मेंसुरेशन माइग्रेन का नॉर्मल माइग्रेन की दवाओं से इलाज नहीं किया जा सकता। इसके लिए एस्ट्रोजन सप्लीमेंटेशन का सहारा लेना पड़ता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन को ठीक किया जा सके।"लेकिन ध्यान रखें, एस्ट्रोजन सप्लीमेंटेशन सही मात्रा में होना चाहिए, वरना ये भी नुकसानदायक हो सकता है।

Related News