By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Periods Bloating Causes: पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत से बहुत सी महिलाएं जूझती हैं। ये सिर्फ असहज ही नहीं करता, बल्कि मूड पर भी असर डालता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सही जानकारी और कुछ डाइट चेंज से आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं ब्लोटिंग का कारण और इसे दूर करने के आसान तरीके।
ब्लोटिंग की मुख्य वजह होती है हॉर्मोनल बदलाव। पीरियड्स से पहले एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ता है, जिससे शरीर में पानी और सॉल्ट रिटेन होता है। इस वजह से पेट भारी और फूलने लगता है। इसके साथ ही, इस दौरान डाइजेस्टिव सिस्टम भी थोड़ा स्लो हो जाता है, जिससे गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।
ब्लोटिंग से बचने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं क्या खाएं और क्या नहीं। हल्की एक्सरसाइज जैसे योग और वॉकिंग भी ब्लोटिंग को कम करने में मदद करती है। खासतौर पर डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से पेट को आराम मिलता है।