hamburger icon
A
Read in English

बरसात के मौसम में महिलाओं को क्यों होता है घुटनों में दर्द?Joint Pain in Women's

बारिश के मौसम में अगर घुटनों या जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, तो इसे सिर्फ उम्र का असर समझकर नज़रअंदाज़ न करें। मॉनसून में होने वाले मौसम के बदलाव आपके जोड़ों को किस तरह प्रभावित करते हैं, जानिए एक्सपर्ट से।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : July 22, 2026 3:02 PM IST

Knee Pain In Monsoon:बारिश का मौसम शुरू होते ही वायरल, डेंगू और दूसरे इंफेक्शन्स की चर्चा तो हर जगह होती है, लेकिन एक और समस्या है जो इस मौसम में लाखों लोगों को परेशान करती है—जोड़ों का दर्द, खासकर महिलाओं को। मॉनसून के दौरान घुटनों में दर्द, कमर में अकड़न, उंगलियों में जकड़न और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में तकलीफ जैसी शिकायतें अचानक बढ़ जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बारिश और जोड़ों के दर्द का क्या संबंध है? दरअसल, मॉनसून में बढ़ी हुई नमी (Humidity), तापमान में गिरावट और वायुदाब (Air Pressure) में बदलाव शरीर के जोड़ों और उनके आसपास के टिश्यूज़ को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले से सूजे हुए या कमजोर जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसके कारण दर्द और अकड़न बढ़ सकती है। यही वजह है कि ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस, पुरानी चोट या गाउट जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को बारिश के मौसम में ज्यादा तकलीफ महसूस होती है।

Related Videos

Related News