क्यों कुछ महिलाओं को पीरियड्स में होता है ज्यादा दर्द?

पीरियड क्रैम्प्स तब होते हैं जब यूट्रस की मसल्स सिकुड़ती हैं और प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन ज्यादा बनने से दर्द बढ़ जाता है। अगर दर्द असहनीय हो, तो यह एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड्स या पीसीओएस जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : March 31, 2025 5:08 PM IST

Period Pain Reason: पीरियड क्रैम्प्स यानी मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द ज्यादातर महिलाओं के लिए एक आम समस्या है। ये दर्द तब होता है जब यूट्रस की मसल्स सिकुड़ती हैं ताकि ब्लड फ्लो और यूटेरस की लाइनिंग बाहर निकल सके। इस प्रक्रिया में शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन नामक हार्मोन रिलीज करता है, जो यूट्रस के संकुचन को बढ़ा देता है। अगर प्रोस्टाग्लैंडीन का स्तर ज्यादा हो, तो क्रैम्प्स भी ज्यादा तेज हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को हल्का दर्द होता है, जो आसानी से मैनेज किया जा सकता है, जबकि कुछ को इतना तेज दर्द होता है कि उनकी डेली एक्टिविटीज भी प्रभावित हो जाती हैं।

कई बार, पीरियड्स का दर्द किसी अंडरलाइंग हेल्थ कंडिशन का संकेत भी हो सकता है। एंडोमेट्रियोसिस में यूट्रस की लाइनिंग बाहर फैलने लगती है, जिससे असहनीय दर्द होता है। फाइब्रॉइड्स यानी यूट्रस में बनने वाली नॉन-कैंसरस गांठें भी दर्द को बढ़ा सकती हैं। पीसीओएस (PCOS) के कारण अनियमित पीरियड्स के साथ-साथ तेज दर्द और ब्लोटिंग हो सकती है।

Related News